तेज़ रफ्तार डंफर की टक्कर से तीन लोग घायल, 8 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा
तेज़ रफ्तार डंफर की टक्कर से तीन लोग घायल, 8 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा
अतर्रा (बांदा)। अतर्रा थाना क्षेत्र के तेरा गांव के पास सोमवार सुबह एक डंफर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक 8 साल की बच्ची भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, बालू लदे डंफर ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी में आग लग गई और वह जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी अतर्रा पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद डंफर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि बालू ढोने वाले ट्रक अत्यधिक रफ्तार में चलते हैं, जिससे अक्सर हादसे होते हैं। उन्होंने सख्त कार्रवाई और सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।


