तीन युवाओ की कुंए मे डूबने से हुई मौत की उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता

जैतपुर पुलिस और डायल 112 की भूमिका संदिग्ध

शहडोल  / जिला अन्तर्गत एक हृदयविदाक घटना मे तथाकथित रुप से पुलिस से बचने के लिये भाग रहे तीन युवकों की लाश एक कुंए से मिली है।
सोशल मीडिया मे वायरल कहानी के अनुसार गांजा तस्करी कर रहे भाग रहे तीन  गांजा तस्कर कुएं में गिरे और तीनों की कुएं में डूबने से मौत हो गयी।
शहडोल कल्याणपुर के रहने वाले तनुज शुक्ला , बुढार के रहने वाले सचिन सिंह बघेल और एक अन्य युवक रोहित की लाश कुएं से बरामद हुई है।
कहा जा रहा है कि  गाजा तस्करी के दौरान कार पलटें से उससे निकल भाग रहे तीनों युवक कुएं में गिर गये।
 , जैतपुर थाना क्षेत्र के कामता कालेज तिराहे के पास की घटना बतलाई जा रही है।
_____

मामले मे बहुत से सवाल हैं। 
कि जैसे क्या पहले से मौके पर पुलिस थी ?
   तीनों युवक तस्कर थे तो किससे डर कर भाग रहे थे , उनका पीछा कौन लोग कर रहे थे ?
यदि डायल 112 और जैतपुर पुलिस या कोई अन्य लोग उनके पीछे थे , तो युवकों को डूबता देख भाग खडे हुए या उन्हे बचाने की कोई कोशिश भी की गयी ?
क्या पुलिस के लिये अपनी वाहवाही तीन युवाओं की जान से अधिक महत्वपूर्ण थी ?
सोशल मीडिया मे प्रसारित गाजा तस्करी का मामला है या किसी अन्य कारणों से युवकों को मार कर कुंए मे फेंक दिया गया ?
क्या युवकों के पास  कोई मोटी रकम और गांजा की बडी खेप थी, जिसके चलते यह वारदात की गयी / हुई ?

निष्कर्ष यही है कि ऐसे मामले की उच्चस्तरीय तथ्यात्मक जांच हो ताकि अफवाहों , कयासॊं का मुंह बंद करके दोषियों की जवाबदेही तय की जा सके ।