तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में   अतिरिक्त संचालक ने किया  औचिक निरीक्षण 


जैतहरी/ उच्च शिक्षा विभाग के शहडोल रीवा क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक  ने 16 जुलाई मंगलवार को  शासकीय तुलसी महाविद्यालय जैतहरी का  औचिक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त संचालक  डॉ आर पी सिंह ने महाविद्यालय में संचालित हो रही विभिन्न गतिविधियों का बारीकीयो से निरीक्षण किया जहाँ पर वर्ष 2024- 25 के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया, पीएम एक्सीलेंस कॉलेज के कार्यों की प्रगति, विश्वविद्यालय की संचालित हो रही परीक्षाओं, शासन की योजनाओं  से लाभान्वित  विद्यार्थियों  के संबंध में जानकारी ली जिस पर सभी कार्य संतुष्ट पूर्वक शासन की मानशा अनुरूप संचालित होने पर प्राचार्य डॉ संत के कार्यों पर प्रशंसा जाहिर की, 

 *रिकॉर्ड का किया अवलोकन*

 निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त संचालक  ने जहां महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न  जानकारी प्राप्त की वही महाविद्यालय में संधारित किए जाने वाले दस्तावेज जैसे प्रवेश पंजी, छात्रवृत्ति पंजी, परीक्षा परिणाम पंजी, महाविद्यालय  मे होने वाली विभिन्न गतिविधियों  से संबंधित अन्य पंजीयो का भी अवलोकन किया, उन्होंने महाविद्यालय के  स्टाफ को समय पर उपस्थित होने, सार्थक ऐप पर  उपस्थित  दर्ज कराने, कक्षाओं का  समय चक्र  तैयार कर समय पर कक्षाएं संपन्न कराने  पीएम श्री कॉलेज का प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए |