*थाना कोतमा पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त**

     कोतमा/  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतमा पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

दिनांक 14.06.2026 को थाना प्रभारी कोतमा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति केवाई नदी से बिना नंबर के नीले रंग के स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रेत लोड कर निगवानी की ओर ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कोतमा  पुलिस टीम  ने विशुन टोला निगवानी के पास घेराबंदी की । जिस पर एक नीले रंग का बिना नंबर का स्वराज ट्रैक्टर मय रेत भरी ट्राली के चालक विवेक तिवारी पिता गणेश तिवारी उम्र 29 वर्ष निवासी निगवानी के कब्जे से बिना राॉयल्टी के   जप्त किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रत्नांबर शुक्ल के साथ प्रधान आरक्षक रामखेलावन यादव, आरक्षक 301 महेश साहू एवं चालक आरक्षक अनिल मरावी की अहम भूमिका रही।