थाना-भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वालो के विरुद्ध की गई कार्यवाही
थाना-भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वालो के विरुद्ध की गई कार्यवाही
अनूपपुर/ मादक पदार्थ गांजा तस्करो एवं बिक्रेताओं के विरूद्ध छापामार कार्यवाही के दौरान दिनांक 28/03/2026 को रात्रि में मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी उप निरी. विपुल शुक्ला द्वारा तत्काल अपने पुलिस टीम को रवाना कर छट तालाब के पास जमुना में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई तो आरोपी अशोक पटेल पिता स्व. मनसुख लाल पटेल उम्र 56 वर्ष निवासी बनगवाँ चौकी फुनगा थाना भालूमाडा एवं जालिम सिंह पिता स्व. जगतनारायण सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 10 भालूमाडा थाना भालूमाडा का दोनो अपने साथ एक बोरी में 12 किलो 480 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती जप्ती माल 1,50,000/- रुपये को रखे मिले जिनसे पूछताछ पर बताये कि अनिल पटेल निवासी छिल्पा से उक्त मादक पदार्थ गांजा खरीद कर लाना छट तालाब के पास बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतजार करना बताये उक्त मादक पदार्थ गांजा एवं एक अदद मोटर सायकल क्रमांक MP 65 M 2251 को आरोपीगणों के कब्जे जप्त कर दोनो आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है तथा
जप्त शुदा मशरूका - 12 किलो 480 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 1,50,000 रुपये एवं एक नग मोटर सायकल क्रमांक MP 65 M 2251 कीमती 50,000 रुपये कुल कीमती 2,00,000 रुपये ।
नाम आरोपीगण- 1. अशोक पटेल पिता स्व. मनसुख लाल पटेल उम्र 56 वर्ष निवासी बनगवाँ चौकी फुनगा
2. जालिम सिंह पिता स्व. जगतनारायण सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 10 भालूमाडा थाना भालूमाडा
3. अनिल पटेल निवासी छिल्पा
अहम भूमिका - थाना प्रभारी भालूमाडा उप निरी. विपुल शुक्ला स.उ.नि. महिपाल प्रजापति प्र.आर. 57 कृपाल सिंह आर. 133 गुरु प्रसाद चतुर्वेदी, आर. 314 अभिषेक राजपूत, आर. 363 देवेन्द्र सिंह, आर. 477 प्रदीप यादव म.आर. 409 सुप्रिया त्रिपाठी की रही ।


