दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, घनश्याम सिंह आगे
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, घनश्याम सिंह आगे
दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया है। ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को पीछे छोड़ते हुए बढ़त हासिल कर ली है।
मतगणना के दौरान शुरुआती दौर में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन जैसे-जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ी, तीसरा राउंड से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने निर्णायक बढ़त बना ली। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, वहीं भाजपा खेमे की नजरें अब आगामी राउंड की मतगणना पर टिकी हुई हैं। सातवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को
25856 वोट मिले तो वही भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 24071 वोट मिले | इस तरह से सातवें राउंड में लगभग डेढ़ हजार वोट से अधिक कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं
दतिया उपचुनाव को प्रदेश की राजनीति के लिए प्रतिष्ठा का मुकाबला माना जा रहा है। इस सीट के परिणाम का असर न केवल स्थानीय राजनीति पर पड़ेगा, बल्कि आने वाले समय में दोनों प्रमुख दलों की राजनीतिक रणनीति पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।
हालांकि अंतिम परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं और मतगणना जारी है। सभी की निगाहें अब अगले राउंड की गिनती और निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित अंतिम नतीजों पर टिकी हैं।


