इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में "दमखम-2025" का हुआ आयोजन

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय , अमरकंटक के प्र. कुलपति प्रो. व्योमकेश त्रिपाठी के नेतृत्व में  एवं शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राउत , शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एम. टी. वी. नागाराजू के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग द्वारा वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता *"दमखम-2025"* का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा संकाय के प्रांगण में  किया गया, इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में  दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें  30 मीटर की दौड़ और रस्सा-कस्सी का आयोजन दो समूहों में किया गया।  प्रतियोगिता में भगवान बिरसा मुंडा सदन ने दो स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया,  तिलका मांझी सदन ने एक स्वर्ण पदक, एक रजत  व दो कांस्य पदक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। रानी दुर्गावती सदन ने एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। रानी गाइदिनल्यू सदन दो रजत व  एक कांस्य पदक के साथ चौथे स्थान पर रही रही। प्रतियोगिता के दौरान चारो सदनों के मुखिया और सह मुखिया  क्रमशः  भगवान बिरसा मुण्डा सदन के सदन प्रमुख प्रो. एम. टी. वी. नागाराजू , सहायक प्रमुख डॉ.  सेमसन आर. विक्टर, डॉ. अरुण कुमार, तिलका मांझी सदन के सदन मुखिया प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राउत, सहायक मुखिया डॉ. आर. हरिहरन, डॉ. वीरेंद्र कुमार, रानी गाइदिनल्यू सदन के  सदन मुखिया प्रो. शमीम अहमद, सहायक मुखिया डॉ. शिखा बैनर्जी, डॉ.  रमेश एम. और रानी दुर्गावती सदन के  सहायक सदन मुखिया डॉ. मारिया जोसफिन ए. एम. एस.व  डॉ. राज कुमार  के साथ साथ डॉ. सपना, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी व प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. दिलीप कुमार चौधरी मजूद रहे। प्रतियोगिता के समापन पर शिक्षा  विभाग के प्रमुख  प्रो. एम. टी. वी. नागाराजू ने कार्यक्रम  आयोजन पर प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. दिलीप कुमार चौधरी के सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाए व्यक्त किया ।