दलित बस्ती में सीसी रोड ना होने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त,,रिपोर्ट @ अजय यादव बाँदा
बांदा- आपको बता दे कि पूरा मामला ब्लाक बड़ोखर खुर्द क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गैस एजेंसी के पास का है जहां पर दलित बस्ती के रामप्रकाश वर्मा के पास सीसी रोड ना पड़ने के कारण आए दिन हो रहे हादसे आने जाने वाले स्कूली बच्चे गिरकर हो रहे घायल, बता दे की कई सालों से यहां पर रास्ता नहीं बनाया गया है आम रास्ते से निकलने वाले लोग स्कूल व आने जाने वाले बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं ।
लोगों ने इसके शिकायत कई बार ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान को दिया था मगर उन्हें झूठा आश्वासन देकर कहा गया कि आपकी सीसी रोड बनवा दी जाएगी मगर अभी तक सीसी रोड नहीं बनवाया गया है ,वहीं दूसरी तरफ एजेंसी के पहले मेन रोड छोटा प्रजापति के पास सीसी ना पडने की वजह से कीचड़ हो गया है जिसके कारण आए दिन आम रास्ते से निकलने वाले लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, किसान व आम आदमी यहां से गैस एजेंसी जाते समय रास्ते में कीचड़ होने की वजह से बाइक सहित गिर जाते हैं,छोटे बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं ।
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधान  नहीं सुनता है,सीसी रोड डलवाई जाए जिससे आने-जाने के लिए सुगम रास्ता बन सके इस मौके पर पुरूषोत्तम कुमार ,आवेश, महेश, जितेंद्र, सुरेश, छोटा प्रजापति,उदयभान , जगदीश पंचड, सूर्यशेन सहित अन्य लोग मौजूद।