घर जमाई दामाद पर सास से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
पाली। थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 09 में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 31 वर्षीय युवक, जो अपने ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहा था, पर अपनी ही सास के साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि पड़ोस में आयोजित एक बच्चे के जन्मदिन कार्यक्रम में परिवार के लोग शामिल होने गए थे। इसी दौरान महिला कार्यक्रम से पहले अपने घर लौट आई। आरोप है कि कुछ देर बाद उसका दामाद भी पीछे से घर पहुंचा और दरवाजा बंद कर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता सास की शिकायत पर थाना पाली पुलिस ने आरोपी दामाद के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।