प्रत्येक शुक्रवार को कलेक्टर दूरभाष के माध्यम से सुनेंगे शिकायत,दूरभाष क्रमांक 07652-241700
शहडोल - कलेक्टर तरूण भटनागर द्वारा लोगों की समस्याओं को सुनने एवं निराकरण करने का नवाचार किया गया है। कलेक्टर तरूण भटनागर प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से सांय 5 बजे तक दूरभाष के माध्यम से आमजनों की शिकायतों को सुनेंगे तथा निराकरण के निर्देश तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए जाएंगे। आमजन प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से सांय 5 बजे तक दूरभाष क्रमांक 07652-241700 पर कलेक्टर शहडोल से सीधा संवाद कर अपनी शिकायतांे से अवगत करा सकेंगे। 
   
    गौरतलब है कि उक्त नवाचार से शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों का समय बचेगा और अन्य परेशानियों का सामना न करना पड़ेगा। साथ ही आसानी से कलेक्टर से घर बैठे सीधा संवाद कर अपनी समस्याओं को अवगत करा सकेंगें।