जिले में अब तक एक लाख 53 हजार से अधिक क्विंटल धान की खरीदी

जिले में अब तक एक लाख 53 हजार से अधिक क्विंटल धान की खरीदी
अनूपपुर। किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में बनाए गए 34 उपार्जन केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 3113 पंजीकृत किसानों से 153550.52 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 33 करोड़ 52 लाख 776 रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। जिले में इस तरह के 22 खरीदी केंद्र गोदाम स्थित है और वही 12 खरीदी केंद्र स्व सहायता समूह द्वारा संचालित है जिसमें जिले के 20167 पंजीकृत किसान है जिससे अनूपपुर जिले में 19 जनवरी तक लगभग 1 लाख में मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।