अनूपपुर नगर कांग्रेस की कमान पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह को,कॉंग्रेस में उत्साह
अनूपपुर नगर कांग्रेस की कमान पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह को,कॉंग्रेस में उत्साह
अनूपपुर - मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी ताजा आदेश में अनूपपुर नगर कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अब अनूपपुर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुशंसा के बाद की गई है।
जारी इस आधिकारिक पत्र में प्रदेश के विभिन्न जिलों के नगर कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी की गई है, जिसमें अनूपपुर नगर कांग्रेस के लिए धीरेंद्र सिंह का नाम घोषित किया गया है। इस नियुक्ति के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
धीरेंद्र सिंह लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहे हैं और संगठनात्मक अनुभव के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में अनूपपुर नगर कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए धीरेंद्र सिंह को बधाई दी है और विश्वास जताया है कि वे संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देंगे।साथ ही धीरेंद्र सिंह एक ऊर्जावान नेताओ में सुमार है और उनका राजनैतिक अनुभव कॉंग्रेस के लिए फायदेमंद साबित होगा



