नगर गौरव का धूमधाम के साथ मनाया जाएगा 21वा दिवस समारोह,घरों के आगे सजायेगे रंगोली से, दिनभर आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम,,रिपोर्ट@भारतेंद्र सिंह बैस अशोकनगर

नगर गौरव का धूमधाम के साथ मनाया जाएगा 21वा दिवस समारोह,घरों के आगे सजायेगे रंगोली से, दिनभर आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम
मुंगावली। नगर में विराजमान संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज का 21वा दीक्षा दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा जिसमे दिनभर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,वही जैन श्रद्धालुओ द्वारा अपने घरों के आगे रंगोली और दीप जलाकर गुरु उपकार दिवस मनाया जाएगा, यह पहला अवसर होगा जब पूज्य मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज का उनकी जन्म स्थली पर उनका दीक्षा दिवस मनाने का शुभ अवसर नगर के लोगो को मिल रहा है,सुबह से मुनि संघ के सानिध्य में श्रीजी का अभिषेक,शांतिधारा,के साथ आचार्य श्री की पूजन संगीतमय की जाएगी इसके बाद पूज्य मुनि संघ के मंगल प्रवचन होगे वही इस शुभ अवसर पर दिनभर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमे जैन समाज बढ़चड़कर हिस्सा लेगी उल्लेखनीय रहे है की नगर में इस वर्ष आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य और आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से इस वर्ष नगर गौरव सौम्य सागर जी महाराज का मंगल चातुर्मास हो रहा है जिनके साथ पूज्य मुनि श्री निश्चल सागर जी महाराज वा पूज्य मुनि श्री निरापद सागर जी महाराज संघ में शामिल है।
जीवन परिचय
पूर्व का नाम - श्री नीतेश जैन
पिता का नाम - श्री देव कुमार जैन
माता का नाम - श्री मति विजया जी जैन
जन्म दिनांक - 5सितंबर 1978
जन्म स्थान -मुंगावली जिला अशोक नगर मध्यप्रदेश
लौकिक शिक्षा -एम काम, एल एल बी,आयुर्वेद रत्न
ब्रह्मचर्य व्रत - 4नम्बर 2002 नेमावर
मुनि दीक्षा - 21अगस्त 2004 जबलपुर मध्यप्रदेश
दीक्षा गुरु - संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज
मातृभाषा -हिंदी