नए वर्ष में मजदूर कांग्रेस ने बिलासपुर रेल महाप्रबंधक से भेट, कर की विभिन्न मांग
अनूपपुर / एकल मान्यता रेल संगठन साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर जोन के महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण व जोनल अध्यक्ष डी के स्वाइन के नेतृत्व में मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री, नागपुर मंडल समन्वयक इंदल दमाहे , केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सांई किरण , अतिरिक्त संयुक्त महामंत्री राजेश सोनकर मजदूर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने बिलासपुर रेल जोन के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश से नववर्ष 2026 की बधाई देने महाप्रबंधक कार्यालय में मिलकर शुभकामनाएं बधाई दी
रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने बताया की नव वर्ष के अवसर पर मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के महामंत्री द्वारा महाप्रबंधक बिलासपुर, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी , डीआरएम बिलासपुर, अन्य सभी जोन व मंडल के अधिकारियों से मिलकर मजदूर कांग्रेस का नवीन कलेंडर, डायरी भेंटकर रेल कर्मचारियों के महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा कर निराकरण की पहल की गई
मजदूर कांग्रेस ने मांग की है बिलासपुर जोन के रुके हुए जीडीसी के विभिन्न पदों भरने हेतु तत्काल अधिसूचना जारी किया जाए , रनिंग कर्मचारियों के 120 किलोमीटर देने हेतु चिन्हित क्षेत्र आदेश तत्काल घोषित किया जाए , जोनल स्थानांतरण के 10 साल के बंदिश को घटाकर 05 साल करने हेतु रेलवे बोर्ड के निर्देश अनुसार मान्यता प्राप्त संगठन मजदूर कांग्रेस के साथ बैठक करने की मांग की गई
साथ ही अन्य सभी विभागों के रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई


