केवई रपटा में नहाने के लिए निकले युवक की नदी में मिली लाश, मृत्यु का कारण की पुष्टि नहीं
कोतमा। नगर पालिका अंतर्गत वार्ड नंबर 15 निवासी मोहम्मद फैजान अहमद लगभग 35 वर्ष आज सुबह नहाने के लिए केवल रपटा गए हुए थे, काफी देर तक वापस न आने पर घर के लोगों ने उन्हें ढूंढना प्रारंभ किया जहां वह अक्सर नहाया करते थे, जब वहां पर उनके परिवार का एक सदस्य पहुंचता है तो उसने देखा फैजान पानी में औधे बल पड़ा हुआ है, या हम कहँ डूबा हुआ है उसने तत्काल परिवार के और लोगों को सूचना दी और उसे बाहर निकाला गया, तब तक देर हो चुकी थी सांस उसकी थम चुकी थी, सभी को इस बात का आश्चर्य हो रहा है कि आखिर घुटने का कमर तक ही पानी जहां है, वहां किसी व्यक्ति की डूबने से मौत कैसे हो सकती है। तब दूसरा अंदाज यह लगाया जा रहा है क्योंकि जमीन पथरीली है, काई जमी हुई है हो सकता है किसी प्रकार की कोई फिसलन हुई हो, और फिसलने से फैजान गिरा हो और उसे चोट लगी हो। शरीर में कुछ विशेष चोट के निशान भी नहीं दिख रहे हैं दूसरा अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि हो सकता है किसी अकस्मात बीमारी का शिकार फैजान हुआ हो, जैसे ही यह घटना पूरे नगर में फैली नगर में शोक का माहौल निर्मित हो गया नगर पालिका अध्यक्ष भाई अजय सराफ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज सोनी जी, भाजपा अनूपपुर जिले के उपाध्यक्ष हनुमान गर्ग, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष नितिन सिरोटिया, वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चैहान, वार्ड 15 पूर्व पार्षद मोहम्मद अफलाक, वर्तमान पार्षद भाई ठाकुर एवं अन्य लगभग हजारों की संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंचे और सभी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया।