नगर वासियों ने दिए अपार सम्मान - प्रेम कुमार त्रिपाठी

@रिपोर्ट - मो अनीश  तिगाला

अनूपपुर / जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा  2 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कार्यालय  राजीव भवन  अनूपपुर मे गाँधी, शास्त्री जी की जयंती के साथ-साथ  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी का 76 वा जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से  मनाया गया उनका फूल Shorts से उपस्थित जन द्वारा  जोरदार स्वागत किया गया , इस अवसर पर प्रेम कुमार त्रिपाठी ने  अपने राजनीतिक जीवन पर विचार रखते यह कहा कि  अनूपपुर की जनता ने उनके परिवार को अपार सम्मान दिया, राजनीतिक जीवन में आने के बाद पहला प्रयास नगर का विकास था, नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए प्रतिदिन  प्रातः 5:00 बजे से  7:00 तक नगर  मे पैदल घूम घूम कर नगर को व्यवस्थित कराना पहला प्रयास था, उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से  आह्वान किया की सभी नाराजगी को दूर कर सभी एकजुट होकर कांग्रेस के लिए  काम  करें, इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी  भगवती प्रसाद शुक्ल ने भी श्री त्रिपाठी के राजनीतिक  जीवन पर प्रकाश डालते यह कहा कि श्री त्रिपाठी नगर के विकास के लिए सदैव  कार्य करते थे नगर परिषद अनूपपुर में उनके कार्यकाल के दौरान संभाग की पहले हाई मास्क स्ट्रीट लाइट अनूपपुर में लगाई गई जो आज भी नगर को जगमग करती है,|  साथ ही पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, रमेश सिंह, वासुदेव चटर्जी विश्वनाथ सिंह, लक्ष्मण राव  आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया, इस अवसर  जैतहरी जनपद अध्यक्ष राजीव सिंह, दीपक पांडे, राजेश द्विवेदी,अखिलेश सिंह, आशीष त्रिपाठी, मोहम्मद इलियास मंसूरी, रामाधार बैग, पुरुषोत्तम चौधरी, रियाज खान, अयोध्या पटेल, उमेश राय, संजय सोनी, आदि सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |