नर्मदा मंदिर ट्रस्ट मामले में विधायक फूंदे लाला के आरोपों की नहीं हुई पुष्टि, सत्यापन में सुरक्षित मिले सोना-चांदी के आभूषण

अनूपपुर, / श्री नर्मदा उद्गम ट्रस्ट, अमरकंटक के सोने-चांदी के आभूषणों को लेकर लगाए गए आरोपों के बीच प्रशासन द्वारा कराए गए भौतिक सत्यापन में सभी आभूषण सुरक्षित एवं सूची के अनुरूप पाए गए हैं। सत्यापन रिपोर्ट के बाद ट्रस्ट की संपत्तियों को लेकर उठे सवालों पर विराम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुष्पराजगढ़ वसीम अहमद भट्ट की अध्यक्षता में गठित जांच दल ने अमरकंटक थाना परिसर में सुरक्षित रखे गए ट्रस्ट के सोने-चांदी के आभूषणों का विस्तृत भौतिक सत्यापन किया।

जांच दल ने उपलब्ध अभिलेखों एवं चढ़ावे की सूची के अनुसार प्रत्येक आभूषण का बारीकी से मिलान किया। सत्यापन के दौरान सभी सोने-चांदी के आभूषण सूची के अनुरूप, सुरक्षित एवं यथावत पाए गए। जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से तथा निर्धारित शासकीय मानकों के अनुरूप संपन्न की गई।
यह कार्यवाही मुख्य नगर परिषद अधिकारी अमरकंटक, थाना प्रभारी अमरकंटक एवं श्री नर्मदा मंदिर ट्रस्ट के अधिकृत पुजारी राजेश द्विवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुई।
गौरतलब है कि नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की संपत्तियों को लेकर  पुष्पराजगढ़  विधायक फूंदेलाल सिंह द्वारा सवाल उठाए गए थे  इसके बाद जिला प्रशासन ने जांच कराकर आरोपो को बेबुनियात साबित कर दिया