अमरकंटक में श्री नर्मदा महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में प्रथम समीक्षा बैठक,24 व 25 जनवरी 2026 को होगा दो दिवसीय आयोजन,,संवाददाता - श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक में श्री नर्मदा महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में प्रथम समीक्षा बैठक,24 व 25 जनवरी 2026 को होगा दो दिवसीय आयोजन,,संवाददाता - श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक - मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आगामी श्री नर्मदा जयंती महोत्सव–2026 की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय राजस्व अधिकारी पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट (आईएएस) ने की । नगर परिषद उपाध्यक्ष रज्जु सिंह नेताम एवं पूर्व अमरकंटक प्राधिकरण अध्यक्ष अंबिका प्रसाद तिवारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।
बैठक में नर्मदा जयंती महोत्सव को भव्य , सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । अधिकारियों को सभी तैयारियाँ समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए ।
होटल एवं ठहराव व्यवस्था
बैठक में निर्णय लिया गया कि अमरकंटक के सभी होटल संचालक प्रशासनिक आवश्यकता हेतु अनिवार्य रूप से दो- तीन कमरे आरक्षित रखेंगे ताकि अतिथियों एवं अधिकारियों के ठहराव में किसी प्रकार की असुविधा न हो ।
नगर परिषद को दिए गए प्रमुख निर्देश
नगर परिषद अमरकंटक को महोत्सव से पूर्व निम्न व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए —
शहर के बाहर सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था ,
अव्यवस्थित पार्किंग पर जुर्माने की कार्रवाई ,
नया एवं पुराना मेला ग्राउंड सुव्यवस्थित करना ,
नगर की प्रमुख सड़कों की मरम्मत करवाना ,
नगर एवं पर्यटक स्थलों की व्यापक साफ-सफाई ,
सार्वजनिक शौचालयों का हैंडओवर एवं सुचारु संचालन ,
पेयजल आपूर्ति को पूरी तरह व्यवस्थित रखना ,
नर्मदा मंदिर एवं घाट क्षेत्र की विशेष तैयारी ,
नर्मदा मंदिर स्थित कुएं की सफाई ,
मंदिर में पूजन एवं दर्शन की समय-सीमा निर्धारित करना ,
श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु स्टील रेलिंग की व्यवस्था ,
उत्तर तट क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था ,
धार्मिक कार्यक्रमों का निर्धारण ,
24 जनवरी 2026 को भव्य शोभा यात्रा ,
25 जनवरी 2026 को विशाल नगर भंडारे का आयोजन ,
बैठक में स्पष्ट किया गया कि श्री नर्मदा महोत्सव के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा , स्वच्छता , यातायात नियंत्रण एवं मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए । सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए ।
बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं गणमान्यजन
बैठक में मुख्य रूप से अनुविभागीय राजस्व अधिकारी पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट , नायब तहसीलदार अमरकंटक ज्ञानदास पनिका , मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते , बृजेश पांडेय , पटवारी अश्विन तिवारी , उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम , अंबिका प्रसाद तिवारी , धुर्वे जी, नर्मदा मंदिर पुजारी पंडित कामता प्रसाद द्विवेदी , पंडित धनेश द्विवेदी , पंडित रूपेश द्विवेदी , रामगोपाल द्विवेदी , ओमप्रकाश अग्रवाल , पत्रकार श्रवण कुमार उपाध्याय , पत्रकार संजय श्रीवास, पत्रकार उमाशंकर पाण्डेय ‘मुन्नू' , संजय श्रीवास , जनप्रतिनिधि तथा नगर परिषद अमरकंटक के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।


