पाली थाना परिसर में नवरात्र पर्व को लेकर बैठक सम्पन्न, साज-सज्जा पर समितियों को मिलेंगे पुरस्कार
पाली थाना परिसर में नवरात्र पर्व को लेकर बैठक सम्पन्न, साज-सज्जा पर समितियों को मिलेंगे पुरस्कार

पाली। नगर में आगामी नवरात्र पर्व को लेकर शनिवार को थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार संतोष चौधरी, एसडीओपी एस.सी. बोहित, थाना प्रभारी राजेशचंद्र मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधा तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला प्रधान, पार्षद घनश्याम काछी, अंजू पटेल, भरत प्रजापति, सोना सिंह, व्यापारी संघ अध्यक्ष विमल अग्रवाल, भाजपा नेता बहादुर सिंह, सुदामा विश्कर्मा सहित नगर के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

बैठक में मुख्य रूप से इस वर्ष नगर में विराजमान सभी प्रतिमाओं के एक ही दिन विसर्जन को लेकर चर्चा हुई। इस संबंध में एसडीओपी बोहित ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में नगर की सभी समितियों के साथ विस्तृत बैठक की जाएगी।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माता बिरासिनी देवी मंदिर की ओर आने वाले मार्गों पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। विसर्जन कुंड में स्वच्छ पानी भरवाने और बड़ी प्रतिमाओं के लिए क्रेन की व्यवस्था करने पर भी सहमति बनी। साथ ही मंदिर परिसर में वीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध लगाने की बात पर उपस्थित लोगों ने जोर दिया।

नगर पालिका द्वारा समितियों को आकर्षक साज-सज्जा के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा भी की गई।


