*नवागत पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब ने ग्रहण किया जिला अनूपपुर का पदभार*

अनूपपुर / नवागत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  विक्रांत मुराब द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर में जिला अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण आज 19 मई को किया गया।

पदभार ग्रहण उपरांत अति. पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  जगनाथ मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पराजगढ़ श्री नवीन तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोतमा श्रीमती आरती शाक्य, डीएसपी (अ)  एन.एस. ठाकुर, रक्षित निरीक्षक अनूपपुर श्रीमती ज्योति दुबे, मुख्य लिपिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर  राम सिंह उईके, यातायात प्रभारी अनूपपुर  विनोद दुबे, सूबेदार पुलिस लाईन अम्बरीष साहू सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही।