नवीन आपराधिक कानून 2023 के क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में सादर आमंत्रण सूचना

           न्यायाधीशगण मोनिका आध्या  सचिव/ जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर एवं पंकज जायसवाल जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश महोदय  अनूपपुर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार की गरिमामय उपस्थिति में   दिनांक 1 जुलाई 2024 दिन सोमवार को दोपहर 1:00 बजे नवीन आपराधिक कानून 2023 के क्रियान्वयन के संबंध में स्वसहायता भवन, जिला चिकित्सालय परिसर अनूपपुर में कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। जिसमें 1 जुलाई 2024 से लागू किए गए  तीन नवीन आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता 2023 ( बी. एन. एस.), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 ( बी. एन. एस. एस.) एवं  भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 ( बी. एस. ए.) के प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी जानी है। 
                    कार्यक्रम में  आप सभी वरिष्ठ नागरिकगण , शांति समिति के सदस्य गण, मीडिया बंधु, महिलाएं , युवा, छात्र एवं छात्राएं, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी , स्वसहायता समूह के सदस्य गण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षण संस्थानों के अध्यापकगण,  अधिवक्ता गण , प्रबुद्ध जन एवं आम नागरिक गण सभी सादर आमंत्रित हैं। संपूर्ण भारत वर्ष में  दिनांक 1 जुलाई 2024 से लागू किए गए नवीन आपराधिक कानून 2023 के क्रियान्वयन के  संबंध में आयोजित इस कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय देने की कृपा करें। 

 *कार्यक्रम दिनांक  - 1 जुलाई 2024* 
 *दिन - सोमवार* 
 *समय - दोपहर 1:00  बजे* 
 *कार्यक्रम स्थल  -  स्वसहायता भवन जिला चिकित्सालय परिसर अनूपपुर*
   
 *गरिमामय उपस्थिति -* 
 *माननीय न्यायाधीश मोनिका आध्या जी  सचिव/ जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर*

 *माननीय न्यायाधीश पंकज जायसवाल जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अनूपपुर*


 * पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार (भारतीय पुलिस सेवा  )* 

 

 

 निवेदक  - 
     थाना प्रभारी 
    कोतवाली अनूपपुर