लोगों के नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने का अनोखा तरीका अपनाया गया,नगरपरिषद ग्राउंड के आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान,,रिपोर्ट@भारतेंदु सिंह बैस अशोकनगर
लोगों के नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने का अनोखा तरीका अपनाया गया,नगरपरिषद ग्राउंड के आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई।
नाटक का शीर्षक एक नई पहल नशा मुक्ति की ओर रखा गया था।
रघुकुलम एनजीओ के सदस्य और पी एम श्री कन्या विद्यालय की छात्राएं शामिल रही
मुंगावली : सोमवार को शहर में नगर परिषद के ग्राउंड में में नशे के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी गई है। अब यहां शहर जिले के साथ वार्ड वार्ड में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें स्थानीय पी एम श्री कन्या विद्यालय की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।
नगर परिषद् परिसर में नशा मुक्ति जन जागृति अभियान चलाया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई। नाटक का शीर्षक एक नई पहल नशा मुक्ति की ओर रखा गया था। स्कूली छात्राओं कलाकारों की ओर से नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। नुक्कड़ नाटक में एक शराबी पति की ओर से उसके परिवार में होने वाली अशांति एवं अव्यवस्थाओं को चित्रित करते हुए समाज में दिन प्रतिदिन फैल रही नशे की प्रवृत्ति की आदतों का चित्रण किया गया। नाटक के पहले पी एम श्री कन्या शाला की छात्राओं के द्वारा देशभक्ति के गाने गायन करके सभी उपस्थित जनों द्वारा भारत माता के जयकारे लगाये कार्यक्रम में नशे से दूरी है बहुत जरूरी कार्यक्रम में पी एम श्री कन्या विद्यालय से शिक्षक धर्मेंद्र जैन , के द्वारा भी समाज में व्याप्त नशाखोरी के कारणों पर अपने विचार व्यक्त किए ।


