सीधी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब,,रिपोर्टर @ दीपक कुमार गर्ग 

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा लंबित गुमशुदगी नाबालिग बालिका/बालक के प्रकरणों की समीक्षा की गई थी। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक प्रकरणों का आवलोकन कर थाना प्रभारियों को दस्तयाबी हेतु समुचित निर्देश दिये गए थे, जिसके तारत्म्य में थाना सीधी पुलिस, शहडोल द्वारा नाबालिग बालिका की दस्तयाबी की गई।
 दिनांक 08/09/25 को थाना जनकपुर अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की गुमशुदा रिपोर्ट परिजनों द्वारा दर्ज करायी गई थी। जिस पर सीधी पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
 जिसके उपरांत सीधी पुलिस द्वारा परिजनों से महत्तवपूर्ण जानकारी इकट्ठा कर पतासाजी की गई एवं सूचना मिलने पर दस्तयाबी हेतु तत्काल रवाना हुए। जिस पर 30.11.25 को नाबालिग बालिका को   ग्राम पिनाई थाना फ़लाबादा जिला मेरठ से दस्तयाब कर सही सलामत परिजनों को सुपुर्द किया।  
 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सीधी एस आर भगत के नेतृत्व में उप निरीक्षक राकेश मिश्रा सहायक उप निरीक्षक दयाराम दुबे प्रधान आरक्षक अखण्ड प्रताप पटेल आरक्षक संजय द्विवेदी  की महत्वपूर्ण भूमिका रही।