पाली नगर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित,,रिपोर्ट@राजकुमार गौतम उमारिया
पाली। पाली नगर मंडल में भारतीय जनसंघ के संस्थापक नेताओं में से एक एवं महान चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके सिद्धांतों तथा राष्ट्र और संगठन के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। वक्ताओं ने कहा कि उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की सोच को मजबूत आधार प्रदान किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल, विमल अग्रवाल, पार्षद भरत प्रजापति, घनश्याम काछी, सविता सिंह, बहादुर सिंह, श्रीधर राव,प्रदीप सोनकर  लल्ली यादव,प्रदीप सोनी राजेश,यादव,नीरज मुसाफिर राय,गौरव शुक्ला एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।