कोतमा से मैहर के लिए भव्य पद रथ यात्रा 2 अक्टूबर को कोतमा से मैहर निकलेगी
कोतमा से मैहर के लिए भव्य पद रथ यात्रा 2 अक्टूबर को निकलेगी,
कोतमा - कोतमा पद रथ यात्रा सिमिति कोतमा के द्वारा माँ शैलपुत्री भक्ति मंडल कोतमा के सानिध्य में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माँ की पैदल रथ यात्रा 2 अक्टूबर को कोतमा से मैहर के लिए निकलेगी
1. दिनांक 02/10/1025 समय सुबह 10.00 बजे बस स्टैण्ड प्रांगण कोतमा से यात्रा प्रारम्भ कर नगर भ्रमण करते हुए फुनगा हेतु प्रस्थान करेगी व् फुनगा में ही रात्रि विश्राम होगा।
2. दिनांक 03/10/2025 को सुबह 6.00 बजे फुनगा से प्रस्थान कर अनूपपुर नगर भ्रमण करते दोपहर का भोजन अमलाई में कर अगले पड़ाव बुढ़ार के लिए प्रस्थान करेगी व् नगर भ्रमण कर रात्रि विश्राम लालपुर हवाई पट्टी सरस्वती स्कूल भवन में करेगी।
3. दिनांक 04/10/2025 को सुबह 6.00 बजे शहडोल के लिए प्रस्थान कर नगर भ्रमण करते हुए दोपहर का भोजन शहडोल में करने के पश्चात घुनघुटी के लिए प्रस्थान करेंगे व् रात्रि विश्राम घुनघुटी में होगा।
4. दिनांक 05/10/2025 को सुबह 6.00 बजे बिरसिंगपुर पाली माँ विरासनी के दर्शन कर नगर भ्रमण करते हुए माँ ज्वालाधाम उचेहरा के लिए प्रस्थान करेंगे व् दोपहर का भोजन माँ ज्वाला धाम में कर अगले पड़ाव उमरिया के लिए प्रस्थान करेंगे व् उमरिया नगर भ्रमण कर रात्रि विश्राम उमरिया में करेंगे।
5. दिनांक 06/10/2025 को सुबह 6.00 बजे चंदिया नगर के लिए प्रस्थान करेंगे व् नगर भ्रमण करते हुए खेतौली के लिए प्रस्थान करेंगे व् दोपहर का भोजन खेतौली में करते के पश्चात अगले पड़ाव ग्राम कुंवा में भ्रमण करते हुए रात्रि विश्राम ग्राम कुंवा में करेंगे।
दिनांक 07/10/2025 को सुबह 6.00 बजे बरही के लिए प्रस्थान कर नगर भ्रमण कर बदेरा के लिए प्रस्थान करेंगे व् दोपहर का भोजन बदेरा में कर अगले पड़ाव भदनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे व् रात्रि विश्राम भदनपुर में करेंगे।
7. दिनांक 08/10/2025 को सुबह 6.00 बजे माँ शारदा धाम के लिए प्रस्थान करेंगे व् मैहर नगर भ्रमण करते हुए माँ की प्रतिमा विसर्जन कर यात्रा को पूर्ण करंगे व् माँ शारदा देवी के दर्शन कर दोपहर का भोजन करेंगे व् आरक्षित वाहनों द्वारा सभी यात्रियों को कोतमा की ओर रवाना करेंगे
।


