अमरकंटक ब्राह्मण समाज द्वारा सोमवार को मनाई जाएगी परशुराम जयंती,सुबह 9:30 बजे शांतिकुटी से नर्मदा मंदिर तक निकलेगी भव्य शोभायात्रा,,संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक ब्राह्मण समाज द्वारा सोमवार को मनाई जाएगी परशुराम जयंती,सुबह 9:30 बजे शांतिकुटी से नर्मदा मंदिर तक निकलेगी भव्य शोभायात्रा,,संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक - मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में सोमवार 20 अप्रैल 2026 को अमरकंटक सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी ।
इस अवसर पर प्रातः शांतिकुटी आश्रम में बैठक आयोजित की जाएगी । इसके पश्चात सुबह 9:30 बजे सर्व ब्राह्मण समाज , साधु-संतों एवं नगर के प्रबुद्धजनों के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण करते हुए मां नर्मदा मंदिर तक पहुंचेगी ।
शोभायात्रा में नगर के ब्राह्मण समाज , साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रहेगी । सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है ।
सांसद प्रतिनिधि प्रकाश द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी । नर्मदा मंदिर के समस्त पुजारी परिवार , अमरकंटक के ब्राह्मण समाज एवं क्षेत्र के नगरवासियों की सहभागिता से यह आयोजन भव्य रूप लेगा ।


