परिवहन एवं यातायात पुलिस ने वाहनों की  सघन चेकिंग का चलाया अभियान,इस अभियान के तहत आज कुल 147 वाहनों किया गया चालान,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा


बांदा जिला अधिकारी जे0रीभा0 एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पीटीओ रामसुमेर यादव एवं यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने अपनी पूरी टीम के साथ  तिराहे पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने तथा सड़क सुरक्षा एवं आपराधिक /असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बिना हेलमेट/सीट बेल्ट ट्रिपल सवारी,चारपहिया वाहनों में अवैध रूप से लगी काली फिल्म के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया इसमें 147 वाहनों का चालान भी किया गया एवं जागरुक करते हुए दुष्परिणामों व कानून प्रावधानों के बारे में जानकारी दी साथ ही भविष्य में किसी भी निजी या व्यावसायिक वाहनों पर मनमाने ढंग से काली फिल्म का प्रयोग न करने के लिए कड़ी चेतावनी भी दी गई ।
उन्हें पीटीओ राम सुमेर यादव एवं यातायात प्रभारी संजय मिश्रा के द्वारा चेतावनी दी की भविष्य में बिना हेलमेट,सीट बेल्ट, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न ले जाने व शराब सेवन के उपरांत वाहन चलाने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी साथ ही साथ बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करें जनपद में यातायात व कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें ।