जेल में परिरुद्ध दिव्यांग बंदी का पैर नया बनाने के लिए एलिम्को कंपनी जबलपुर संस्था द्वारा परीक्षण किया गया

उमरिया - जेल अधीक्षक डी. के. सारस ने बताया कि सामाजिक संस्था स्व. केदार नाथ शिक्षा समिति उमरिया के निदेशक  महेश गुप्ता ने जेल में दिव्यांग बंदियों के दैनिक कार्य करने एवं चलने फिरने में सहयता के लिए 02 नग वैशाखी एवं छड़ी प्रदान की गई। इसी अनुक्रम में दिव्यांग शिविर में जबलपुर की संस्था एलिम्को कंपनी जबलपुर से पधारे इंजीनियर एवं डॉक्टर टीम दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र उमरिया के चिकित्सक डा. सुदामा नागले के परामर्श अनुसार एक दिव्यांग बंदी का पैर नया बनाने का परीक्षण कर नाप लिया गया। उक्त कार्य दीन-हीन दिव्यांग संस्था उमरिया के संभागाध्यक्ष  सोहन चौधरी के अथक प्रयास से किया गया। दिव्यांग बंदी के लिए संस्था के द्वारा अच्छा कार्य करने पर जेल प्रशासन द्वारा प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया। जेल उप अधीक्षक एम. एस. मरावी ने दिव्यांग बंदी को परीक्षण कराने के लिए प्रेरणा दी। जिससे वह परीक्षण कराकर अपने पैरों की सुरक्षा कर पा रहा है। जेल के ड्यूटी रत प्रहरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देकर कार्य को सफल बनाये।