मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित किया जा रहा पंच–ज अभियान,सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री माहेश्वरी ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित किया जा रहा पंच–ज अभियान,सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री माहेश्वरी ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अनूपपुर / सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के माननीय न्यायमूर्ति जे.के महेश्वरी के द्वारा मध्य प्रदेश राज्य भ्रमण के दौरान मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा संचालित पंच–ज अभियान अंतर्गत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दृष्टि से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में पौधारोपण किया गया।
पंच–ज अभियान मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा संचालित है जिसके अंतर्गत ,पंच–ज अर्थात जल, जन,जंगल,जमीन,जानवर, का संरक्षण उक्त अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पी. सी.गुप्ता के मार्गदर्शन में समस्त अनूपपुर जिले में वन विभाग एवं अन्य प्रशासनिक विभागों के समन्वय से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित का रहा है। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रकाशमणि त्रिपाठी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला न्यायालय अनूपपुर/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर पी.सी. गुप्ता, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला न्यायालय डिंडोरी सुश्री नीना आशापुरे,
जिला एवं सत्र न्यायालय अनूपपुर से द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नरेंद्र पटेल, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोनिका आध्या, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चैनवती ताराम, व्यवहार न्यायाधीश पारुल जैन,
तहसील सिविल न्यायालय कोतमा प्रथम जिला एवं अपर सत्रन्यायाधीश जय सिंह सरोते,द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार उइके, व्यवहार न्यायाधीश रविंद्र कुमार शिल्पी, व्यवहार न्यायाधीश गुंजन गोड़,व्यवहार न्यायाधीश रश्मि बागरे,व्यवहार न्यायाधीश अरुण सिंह ठाकुर, *तहसील सिविल न्यायालय राजेंद्र ग्राम से* जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पवन संखवार, व्यवहार न्यायाधीश सुनील कुमार खरे, व्यवहार न्यायाधीश निखिल सिंघई, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार, एसडीएम पुष्पराजगढ़ सुधाकर बघेल, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी एवं समस्त पुलिस अधिकारीगण एवं प्रशासनिक अधिकारिगण उपस्थित रहे।