दीपोत्सव में अच्छी पहल:गाय के गोबर से बन रहे इको फ्रेंडली दीये, पर्यावरण के साथ परंपरा का भी ख्याल पर्यावरण मित्रों ने मिट्टी-गोबर के दिया बनाकर ग्रीन पर्यावरण का दिया संदेश

दीपोत्सव में अच्छी पहल:गाय के गोबर से बन रहे इको फ्रेंडली दीये, पर्यावरण के साथ परंपरा का भी ख्याल
पर्यावरण मित्रों ने मिट्टी-गोबर के दिया बनाकर ग्रीन पर्यावरण का दिया संदेश
उमरिया- पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य जिला कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी के मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया पर्यावरण मित्रों के द्वारा गोबर व मिट्टी के दिए बनाकर ग्रीन पर्यावरण का संदेश दिया गया। पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि दीपावली पर्व के दृष्टिगत गोबर से दीपक बनकर लोगों को ग्रीन पर्यावरण की और ध्यान केंद्रित करना है। उन्होंने कहा कि गोबर व मिट्टी के दीपक बनाना आज से ही आरंभ कर दिए गए हैं।पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक नजरिए से शुभ गाय के गोबर से कमाई का रास्ता निकाला है। ये महिलाएं, गाय के गोबर से ईको फ्रेंडली दीये तैयार कर रही हैं। खुशी सेन ने कहा कि दीयों को बनाने में जुटी एक महिला ने कहा कि हम न सिर्फ अपनी परंपरा से जुड़े हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा पहुंचा रहे हैं, साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान से बचा रहे हैं। महिला ने कहा कि गाय का गोबर हमारी परंपरा में पवित्र माना जाता है। और ये कुछ समय में स्वत: नष्ट हो जाता है जिससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता।इस दौरान पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,शिखा बर्मन, ज्योति कोल,सुनील प्रजापति, विशाल बिंदे,सुषमा बर्मन,वैष्णवी बर्मन एवं सभी उपस्थित रहे।