युवाओं की टोली ने गोबर से बनाए हुए इको फ्रेंडली दिये को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीईओ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी

युवाओं की टोली ने गोबर से बनाए हुए इको फ्रेंडली दिये को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीईओ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी
युवाओं की इस पहल की कलेक्टर ने की सराहना
उमरिया-पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा अपने हाथों से निर्मित किए गए गोबर के इको फ्रेंडली दिए को जिला कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी व पुलिस आर आई रेखा सिंह को भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की। कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य व पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने युवाओं की पहल की काफी सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में इको फ्रेंडली दिए निर्मित करना और लोगों को ग्रीन पर्यावरण के प्रति जागरूक करना युवाओं का सराहनीय प्रयास है।
पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि दीपावली पर्व के दृष्टिगत गोबर से दीपक बनाकर लोगों को ग्रीन पर्यावरण की और ध्यान केंद्रित करना है। उन्होंने कहा कि गोबर व मिट्टी के दीपक बनाना एक सप्ताह पहले से ही आरंभ कर दिए गए थे।पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक नजरिए से शुभ गाय के गोबर से कमाई का रास्ता निकाला है। युवाओं की टोली ने गाय के गोबर से ईको फ्रेंडली दीये तैयार कर किए हम न सिर्फ अपनी परंपरा से जुड़े हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा पहुंचा रहे हैं, साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान से बचा रहे हैं।गाय का गोबर हमारी परंपरा में पवित्र माना जाता है। और ये कुछ समय में स्वत: नष्ट हो जाता है जिससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता।इस दौरान पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,शिखा बर्मन, सरिता तिवारी एवं सभी उपस्थित रहे।