पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अमरकंटक पहुंचे , धार्मिक आयोजनों में हुए शामिल,,रिपोर्ट - श्रवण कुमार उपाध्याय
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अमरकंटक पहुंचे , धार्मिक आयोजनों में हुए शामिल,,रिपोर्ट - श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक - मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में
मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 14 दिसंबर की शाम पवित्र नगरी अमरकंटक पहुंचे । जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल के पदाधिकारी बाल्मीक जायसवाल ने बताया कि
मंत्री श्री पटेल अमरकंटक में आयोजित संत अवधूत 1008 श्री स्वामी नर्मदानंद बापजी , नजरनिहाल आश्रम ओंकारेश्वर की तीसरी नर्मदा परिक्रमा के आयोजन में सम्मिलित हुए । इस दौरान उन्होंने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई ।

अगले दिवस 15 दिसंबर 2025 को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल अपनी छोटी पुत्री प्रतिज्ञा के साथ मां नर्मदा परिक्रमा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए । अमरकंटक स्थित नर्मदा मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न किया गया जिसके पश्चात मंत्री की छोटी बेटी प्रतिज्ञा ने मां नर्मदा की परिक्रमा का विधिवत शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनों में धार्मिक उत्साह देखने को मिला । अमरकंटक की पावन भूमि पर आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा , आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत उदाहरण बना ।


