पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नाबालिगों ने की थी चोरी, चोरी का समान बरामद,,रिपोर्ट@राजकुमार गौतम उमरिया
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नाबालिगों ने की थी चोरी, चोरी का समान बरामद
पाली (उमरिया)। थाना पाली पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है तथा चोरी गई चैन पुली को बरामद कर लिया है।
थाना प्रभारी मिश्रा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी राजू प्रसाद रैदास, निवासी वार्ड क्रमांक 01 धौरई पाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह नगर पालिका परिषद पाली में पंप फिटर के पद पर कार्यरत हैं। दिनांक 08 नवंबर 2025 को शाम लगभग 6 बजे उन्होंने वार्ड क्रमांक 02 मैरटोला पाली में खराब समर्सिबल पंप को ठीक कर चैन पुली लॉक कर अपने घर चले गए थे।
अगले दिन सुबह लगभग 8 बजे पंप चालक दुगनू कोल ने सूचना दी कि चैन पुली चोरी हो गई है। मौके पर जाकर देखा गया तो चैन पुली एवं बाक गायब था, जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये बताई गई।
इस पर थाना पाली में अपराध क्रमांक 564/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में एसआई एस.बी. सिंह, हेड कांस्टेबल रवि, हेड कांस्टेबल रामखेलावन एवं कांस्टेबल सुदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने मेहनत कर दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ा और चोरी गई चैन पुली बरामद कर ली।
थाना प्रभारी मिश्रा जी ने बताया कि इस प्रकार की चोरी की घटनाओं पर पुलिस की सख्त निगरानी और कबाड़ियों पर नियंत्रण जारी रहेगा।


