भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हेमंत खंडेलवाल के समर्थन में पाली नगर में जोरदार जश्न, पटाखे फोड़े और लड्डू बांटे

पाली - भाजपा नगर मंडल पाली द्वारा नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए नगर के प्रमुख प्रकाश चौराहे पर जोरदार उत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मिठास बाँटी और पटाखे फोड़कर खुशी का इज़हार किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधा तिवारी के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से विमल अग्रवाल, बहादुर सिंह, सुदामा विश्कर्मा, चंद्रमोहन शुक्ला, भरत प्रजापति, घनश्याम कुशवाहा, श्री धार राव, प्रदीप सोनकर, लल्ली यादव, मनोज खंडेलवाल, प्रदीप सोनी, विष्णु विश्कर्मा और रामधनी प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ता उत्सव में शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने श्री हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को संगठन के लिए एक मजबूत और सकारात्मक कदम बताया। सभी ने उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने की कामना की।

नगर में यह जश्न उत्साह, एकता और संगठन की मजबूती का प्रतीक बन गया।