पाली रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का क्षतिग्रस्त शव मिला, जांच में जुटी पुलिस,,रिपोर्ट@राजकुमार गौतम उमारिया
पाली रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का क्षतिग्रस्त शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
पाली उमरिया - पाली रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर उमरिया की ओर जैन पेट्रोल पंप के सामने अप लाइन रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया। शव की हालत अत्यंत खराब होने के कारण मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

मामले की जानकारी रेलवे पुलिस द्वारा स्थानीय थाना पाली को दी गई, जिसके बाद पाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की।
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। घटना रात्रि लगभग 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है तथा शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मृतक की पहचान और निवास स्थान को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

पाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।


