आईटीआई अनूपपुर में 29 जनवरी को पीएमईजीपी योजना अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन  
अनूपपुर / सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा खादी और ग्रामोद्योग आयोग, मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के तत्वाधान में बैंको के माध्यम से संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम(पीएमईजीपी) के सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अनूपपुर में 29 जनवरी 2024 को दोपहर 12ः00 बजे से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। खादी और ग्राम उद्योग आयोग के निदेशक ने जिले के बेरोजगार युवाओ से जागरूकता शिविर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की गई है