अमरकंटक के पीएम श्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन,,संवाददाता - श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक के पीएम श्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन,,संवाददाता - श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक - मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित पीएम श्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छे स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है । विद्यालय के कुल 8 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर तथा 46 बालक-बालिकाओं ने राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता दर्ज कराई ।
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं —
प्रियंका देवी — मैराथन हरियाणा (प्रशिक्षक: विनोद कुमार प्रजापति) ,
प्रीति देवी — मैराथन हरियाणा (प्रशिक्षक: विनोद कुमार प्रजापति) ,
योगेश्वरी मरकाम — ट्रिपल जंप लखनऊ (प्रशिक्षक: विनोद कुमार प्रजापति) ,
आरती देवी — 400 मीटर हर्डल दौड़ लखनऊ (प्रशिक्षक: विनोद कुमार प्रजापति) ,
साक्षी पुषाम — हैंडबॉल सोमनाथ (गुजरात) (प्रशिक्षक: संगीता दीन) ,
खुशबू — हैंडबॉल शिमला (प्रशिक्षक: संगीता दीन) ,
संतोषी देवी — फुटबॉल रांची (झारखंड) (प्रशिक्षक: मंती धुर्वे) ,
रावेंद्र कुमार — फुटबॉल उमरिया (प्रशिक्षक: प्रीतम सिंह उइके) ,
अमरकंटक विद्यालय की प्राचार्य सुश्री अनुजा मिश्रा के कुशल निर्देशन तथा समस्त कोच और पीटीआई के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि संभव हो पाई है ।
इस सफलता में योगदान देने वाले प्रशिक्षक एवं पीटीआई प्रमुख रूप से हैं —
राजेंद्र त्रिपाठी (कोच) , सुश्री संगीता दीन (वरिष्ठ पीटीआई) , विनोद कुमार प्रजापति , जितेंद्र सिंह , योगवती धुर्वे , हीरावती श्याम , मंती धुर्वे , प्रीतम सिंह उइके , मुकेश मरावी एवं उमेश कुमार ।
विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।


