PM श्री हेलीकॉप्टर सेवा शुरू: जबलपुर से बांधवगढ़ ₹5,000, कान्हा ₹7,000—जानें सभी रूटों का पूरा किराया,,रिपोर्ट@राजकुमार गौतम उमरिया
PM श्री हेलीकॉप्टर सेवा शुरू: जबलपुर से बांधवगढ़ ₹5,000, कान्हा ₹7,000—जानें सभी रूटों का पूरा किराया
उमरिया/जबलपुर। मध्यप्रदेश में आज से शुरू हुई PM श्री पर्यटक हेलीकॉप्टर सेवा पर्यटन के लिए बड़ा बदलाव लेकर आई है। FLYOLA GROUP द्वारा जारी नवंबर माह के शेड्यूल के अनुसार, सभी रूटों का किराया निर्धारित कर दिया गया है। खास बात यह है कि सभी किराए प्रति व्यक्ति तय किए गए हैं और एक हेलीकॉप्टर में एक बार में 6 यात्री यात्रा कर सकेंगे।
कहा से कहा तक कितना है किराया (Per Person Fare)
जबलपुर → मैहर — ₹6,000 प्रति व्यक्ति
मैहर → चित्रकूट / चित्रकूट → मैहर — ₹3,500 प्रति व्यक्ति
मैहर → जबलपुर — ₹6,000 प्रति व्यक्ति
जबलपुर → कान्हा / कान्हा → जबलपुर — ₹7,000 प्रति व्यक्ति
जबलपुर → बांधवगढ़ — ₹5,000 प्रति व्यक्ति
बांधवगढ़ → कान्हा / कान्हा → बांधवगढ़ — ₹3,500 प्रति व्यक्ति
बांधवगढ़ → जबलपुर — ₹5,000 प्रति व्यक्ति
जबलपुर → अमरकंटक / अमरकंटक → जबलपुर — ₹6,000 प्रति व्यक्ति
पर्यटकों में उत्साह
आज सेवा शुरू होते ही बांधवगढ़ सहित सभी प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में पर्यटकों में उत्साह देखने को मिला। सड़क मार्ग की तुलना में यात्रा समय में भारी कमी आने से यह सेवा स्थानीय पर्यटन को नई गति देगी।


