पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा : अनूपपुर कलेक्टर पहुंचे देरी से सीईओ जिला पंचायत ने भरी उड़ान
पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा : अनूपपुर कलेक्टर पहुंचे देरी से सीईओ जिला पंचायत ने भरी उड़ान

अनूपपुर / मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की पर्यटन व धार्मिक क्षेत्र की सबसे अभिनव योजनाओ मे से एक पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का आज प्रदेश की धार्मिक अमरकंटक से प्रारंभ होना था जहाँ इस पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली देरी से पहुंचे जहाँ पर वह इस योजना के शुभारंभ में वह मौजूद नहीं रहे जिसकी जगह ट्रायल रन पर जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी ने मंत्री दिलीप जायसवाल, राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, पुष्पराजगढ़ जनपद के पूर्व हीरा सिंह श्याम के साथ हेलीकॉप्टर से ट्रायल रन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया |
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा है कि पवित्र नगरी अमरकंटक में पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा प्रारंभ होने से अमरकंटक के धार्मिक व पर्यटन महत्व के साथ-साथ यहां के नैसर्गिक व प्रकृति का आनंद देश और विदेश के नागरिकों को सहज रूप से प्राप्त होगा। हेली पर्यटन सेवा से अमरकंटक को नई उड़ान मिल सकेगी।
उन्होंने धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से प्रारंभ की गई हेली सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार जताया है। मंत्री दिलीप जायसवाल अमरकंटक में पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) रामलाल रौतेल, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी, नगर परिषद अमरकंटक की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, महामंडलेश्वर राम भूषण जी दास, एसडीएम वसीम अहमद भट्ट, कल्याण आश्रम के संत, मृत्युंजय आश्रम के व्यवस्थापक श्री योगेश जी, नर्मदा मंदिर के पुजारीगण, रोशन पनाडिया, राम गोपाल द्विवेदी, जिला पुरातत्व, पर्यटन परिषद के , प्रबंधक अजय अग्रवाल, नगर परिषद अमरकंटक के पार्षद गण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार तथा पर्यटन विभाग व हेलीकॉप्टर संचालन सेवा जेट सर्वे एवियशन प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा से अमरकंटक के साथ ही बांधवगढ़ व जबलपुर की यात्रा सरल व सहज होगी। उन्होंने कहा कि हेली पर्यटन सेवा से दिव्यांग व शारीरिक रूप से दिक्कत वाले लोगों को भी अमरकंटक के आध्यात्मिक व पर्यटन का लाभ सुलभता से प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस सेवा के प्रारंभ होने से अमरकंटक के स्थानीय व्यापार को भी लाभ प्राप्त होगा।


