पुलिस ने अवैध रुप से पशु तस्करो के विरूद्ध की गई कार्यवाही


                    अनूपपुर / थाना भालूमाड़ा की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.03.2026 को प्रातः 04.30  बजे के लगभग सूचना की एक पीकप  में मवेशी लोड कर भालूमाड से जमुना तरफ जा रहा है सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए भालूमाडा पुलिस टीम द्वारा भालूमाडा रोड पसान में नाकाबंदी किया गया तो एक पीकप चालक अपनी पीकप को दूर से ही पुलिस को देख कर रोक दिया और पीकप को बैक कर भागने का प्रयास कर रहा उसी समय पीकप वाहन का पहिया गढ्ढे में फंस जाने से पीकप चालक वाहन को छोड कर भाग गया पिकप में  06 नग भैसा एवं 01 नग भैसी कुल 07 नग मवेशी भैंस पडवा को कम जगह में ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक लाद ले जाते पाया गया आरोपी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा मौके पर पीकप में लोड 7 नग मवेशी भैंस पडा एवं एक सफेद रंग की पिकप कुल कीमती 6,05,000 रूपये को जप्त किया गया है तथा उक्त जप्तशुदा मवेशियों को काजीहाउस पसान में रखाया गया तथा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 102/2026 धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधि. म.प्र. कृषक पशु परि. अधि. 4, 6, 6(क), 9, 10, 11 एवं 66/192ए एम.व्ही एक्ट कायम किया गया है ।
जप्त शुदा मशरूका  - एक बिना नम्बर की सफेद रंग की पीकप एवं 7 नग भैंस (पडवा) कीमती कुल कीमती  6,05,000 रुपये 
नाम आरोपीगण-  पीकप  का चालक अज्ञात 
अहम भूमिका -  थाना प्रभारी भालूमाडा उप निरी विपुल शुक्ला, सहा. उप निरी. चन्द्रहास बांधेकर, प्र.आर. 55 विवेक त्रिपाठी, आर. 224 चक्रधर तिवारी की रही ।