चार माह पहले गिरा स्मार्टफोन तकनीकी मदद से ढूंढ कर पुलिस ने वापस सौंपा

            श्री स्वरित शुक्ला पिता राजेश शुक्ला उम्र 20 साल निवासी चेतना नगर,अनूपपुर का रियलमी कंपनी का  स्मार्टफोन  (कीमती ₹20000 )  तहसील कार्यालय, अनूपपुर के  पास दिनांक 20 फरवरी 2024 को गिरकर गुम गया था।  स्वरित शुक्ला द्वारा Department Of Telecommunications की  वेबसाइट ceir.gov.in पर अपने गुम मोबाइल की समस्त जानकारियां दर्ज कराई गई। जिसके बाद  मोबाइल में जैसे ही नई सिम डाली तो साइबर सेल शाखा,  पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अनूपपुर में नए मोबाइल नंबर की अपडेट जानकारियां पहुंची।  उक्त जानकारी के आधार पर टी. आई. कोतवाली अरविंद जैन एवं प्रधान आरक्षक महेंद्र राठौर के द्वारा उक्त  मोबाइल को चेतन कोरी निवासी शहडोल से प्राप्त किया जाकर स्वरित शुक्ला को सुरक्षित वापस किया गया। 

             थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा  बताया गया कि मोबाइल गुमने अथवा चोरी की जाने की स्थिति में आवेदक खुद घर से ही डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकम्युनिकेशन कि उक्त वेबसाइट पर मोबाइल की जानकारियां दर्ज करके मोबाइल खोजे जाने हेतु प्रयास कर सकते हैं।