पुलिस पर हमले के बाद,हटाए गए अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान?
पुलिस पर हमले के बाद हटाए गए अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान
अनूपपुर 3 मई 2026। मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में अनूपपुर जिले के पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अनूपपुर जिले मे पुलिसिंग व्यवस्था विगत कुछ माह से फ़ैल सी नजर आ रही थी, कोतमा जैसे संवेदनशील में शहर में आम जन लगातार पुलिस के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर रहे थे, वहां के थाना प्रभारी को बदले जाने की मांग थी, हाल ही में करन पठार थाना अंतर्गत सरई चौकी प्रभारी पर हुए हमले के बाद से अनूपपुर पुलिस अधीक्षक का ट्रांसफर लगभग तय माना जा रहा था?
जहाँ आदेश के अनुसार सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ विक्रांत मुराब को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान का तबादला कर उन्हें सेनानी, 9वीं वाहिनी, रीवा पदस्थ किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ अनूपपुर जिले में नई नेतृत्व व्यवस्था लागू होगी, जिससे कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की अपेक्षा की जा रही है।



rn
rn
rn
rn
rn