उपनिरीक्षक के पदोन्नति होने पर पसान नगर पालिका में किया गया स्वागत

अनूपपुर। जिले के थाना भालूमाडा में पदस्थ उप निरीक्षक पूरन लिलाहरे को पुलिस विभाग द्वारा पदोन्नति कर निरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया। जिनकी पदस्थापना भोपाल के लिए की गई है। पिछले कुछ वर्षों से थाना भालूमाड़ा में पदस्थ रहे उप निरीक्षक के पद पर पूरन लिलाहरे की पदोन्नति होने से पुलिस विभाग में खुशी का वातावरण निर्मित है तो वही उनके पदोन्नति पर नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशांक आर्मी के द्वारा नगर पालिका पसान में 3 फरवरी 2024 को शाल श्रीफल एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल पसान के अध्यक्ष अजय द्विवेदी जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता मृगेंद्र सिंह मंडल के महामंत्री धीरेंद्र सिंह मिंटू पार्षद सुशील तिवारी इंदलाल केवट अब्दुल कलाम विकास जायसवाल अजय यादव चैनू के अलावा नगर पालिका के समस्त कर्मचारी स्थानीय जनप्रतिन उपस्थित रहे। सभी लोगों ने पदोन्नति हुए श्री लिलाहरे को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि श्री लिलाहरे भालूमाडा में अपनी पद स्थापना के दौरान पीड़ितों की सदैव मदद की इनका कार्य व्यवहार क्षेत्र के लोगों में लोकप्रिय रहा अब निरीक्षक के पद पदस्थ हुए है हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं वह जहां भी रहे जनता की इसी प्रकार सेवा करते रहे।