पुष्पराजगढ़ के विकास कार्यों को छोड़ अनूपपुर रेलवे की राजनीति में सक्रिय हुए विधायक फुंदेलाल सिंह?
पुष्पराजगढ़ के विकास कार्यों को छोड़ अनूपपुर रेलवे की राजनीति में सक्रिय हुए विधायक फुंदेलाल सिंह?
अनूपपुर। पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में आज भी सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। ऐसे में विधायक फुंदेलाल सिंह की गतिविधियों को लेकर विपक्ष और स्थानीय लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं।
आलोचकों का कहना है कि पुष्पराजगढ़ अंचल के अनेक आदिवासी गांव आज भी विकास की मुख्यधारा से पूरी तरह नहीं जुड़ पाए हैं। बरसात के दिनों में कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट जाता है, वहीं पेयजल और विद्युत आपूर्ति की समस्याएं भी लगातार बनी रहती हैं। इसके बावजूद विधायक का ध्यान अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के बजाय अनूपपुर नगर की राजनीति पर अधिक केंद्रित दिखाई दे रहा है।
हाल ही में अनूपपुर रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग को लेकर विधायक की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जनप्रतिनिधि का प्राथमिक दायित्व अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना होता है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि जब पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के कई गांव मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तब विधायक की प्राथमिकताएं क्या हैं?
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार जैसे मुद्दों पर उतनी ही गंभीरता दिखाई जाए जितनी अन्य क्षेत्रों के मामलों में दिखाई जा रही है, तो क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सकती है।
पुष्पराजगढ़ की जनता इसे क्षेत्रीय मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति बता रहा है। फिलहाल यह मुद्दा जिले की राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है और जनता की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुष्पराजगढ़ के विकास से जुड़े लंबित मुद्दों पर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।


