पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोरसी, मनौरा में भारत रत्न प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की मनाई गई जयंती

पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोरसी, मनौरा में भारत रत्न प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की मनाई गई जयंती
पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोरसी मनौरा में भारत रत्न प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई जिसमें पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री फुंदेलाल सिंह मार्को जी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर भारत रत्न प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सत सत नमन करते हुए उनके विचार धारा का अनुसरण किया गया कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा माननीय विधायक जी का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया माननीय विधायक जी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 21 वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव रखने वाले, देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर हम सब उनका पावन स्मरण करते हैं।देश में कम्प्यूटर क्रांति और सूचना क्रांति लाने का श्रेय राजीव जी को जाता है। कम्प्यूटर के जरिए शासकीय काम-काज में पारदर्शिता आई और ई-प्रशासन के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हुई। वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की बागडोर संभाली। देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को 18 साल में मतदान का अधिकार दिलाया। उन्होंने देश में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाने का भी महत्वपूर्ण कार्य किया।राज्य सरकार राजीव जी के समावेशी विकास के सपने को पूरा करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। राजीव जी ने भारत की प्रगति का जो सपना देखा था उसे पूरा करने के लिए सच्चा प्रयास ही उनको वास्तविक श्रद्धांजलि होगी इस अवसर पर पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को जी जिला कार्य अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय जी,कोदू राठौर जी, अनिता राठौर जी,मिथुन राठौर जी,प्यारेलाल जी, पुष्पलदास जी,रामगोपाल जी, गोविंद सिंह जी , रामसिह जी,धरमदास जी,चोखन सिंह जी जनपद सदस्य ,राजू राठोर जी घनश्याम राठौर जी- वीरभद्र सिंह जी हीरा लाल जी कमलेश राठौर, मनमोहन सिंह राठौर जी, एवं क्षेत्र की देवतुल्य जनता जनार्दन की उपस्थिति गरिमापूर्ण रही