*पुष्पेंद्र जैन को दोबारा मण्डल अध्यक्ष बनने पर कोतमा में जबरदस्त खुशी का माहौल, फूट रहे पटाखे बट रही मिठाइयां* 

अनूपपुर / भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा होते ही काफी समय से चल रहे अटकलों पर विराम लग गया है कोतमा मंडल में संगठन के लिए बेहतरीन काम करने वाले  पुष्पेंद्र जैन को लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बनाया गया,   बताया गया है कि इस बार कोतमा भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए कई लोग आमने सामने आ गए थे और अपने अपने नेताओं के सहारे दावेदारी पेश कर रहे थे जिसे लेकर क्षेल में तमाम तरह की चर्चाएं की जा रही थी निर्वाचन अधिकारी के सामने रायसुमारी पर नेता अपने अपने लोगों के नाम पर सहमति बनाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन रायसुमारी के बाद वर्तमान मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र - जैन के नाम पर सहमति बनी और उनके नाम पर मुहर लगा दी गई चूंकि मंत्रीजी का निर्वाचन क्षेल होने के कारण तमाम राजनीतिक जानकारों की नजरें भी इस पर लगी हुई थी किंतु वे इससे दूरी बनाये रखी और किसी के भी पक्ष में खुलकर सामने नहीं आये। भाजपा मंडल अध्यक्ष की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा सकती है कोतमा भाजपा - मंडल अध्यक्ष पद पर युवा नेता पुष्पेंद्र जैन के नाम पर मुहर लगाई गई है जिसके बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया बताया गया है कि इस बार कोतमा भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए कई लोगों ने दावेदारी पेश की थी और सभी दावेदारों के लिए उनके नेता लॉबिंग कर रहे थे और सभी अपनी अपनी जीत का दावा भी कर रहे थे लेकिन वर्तमान में मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्यरत युवा नेता पुष्पेंद्र जैन के नाम की घोषणा होते ही सभी अटकलों पर विराम लग गया और उनके समर्थकों ने बाजार में आतिशबाजी करते हुए अपने नेताओं के प्रति आभार जताया है, बहरहाल कोतमा भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर पुष्पेंद्र जैन के नाम की घोषणा होने के बाद भाजपा नेताओं के साथ साथ नगर व क्षेत्र के लोगों में भी खुशी देखी जा सकती है। वर्तमान समय में पुष्पेंद्र जैन मंडल अध्यक्ष है उनके उपर पार्टी ने पुनः भरोसा जताया है।