*पूर्व विधायक राम लाल रौतेल बने प्रदेश प्रवक्ता*

अनूपपुर / मध्य प्रदेश BJP ने 33 प्रदेश प्रवक्ताओं, 9 सह-मीडिया प्रभारियों और 47 मीडिया पैनलिस्टों की घोषणा की है। BJP ने 10 विधायकों को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है, जिनमें अर्चना चिटनीस और उषा ठाकुर शामिल हैं। ये दोनों ही शिवराज सरकार में कद्दावर मंत्री रह चुकी हैं।

BJP के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मंजूरी के बाद ये नियुक्तियां की हैं। जहाँ

भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय नेता, अनूपपुर विधानसभा के पूर्व विधायक  राम लाल रौतेल को भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रवक्ता नियुक्त किया गया है  इनकी नियुक्ति पर भाजपा के प्रदेश भर के कार्यकर्त्ताओ मे हर्ष है |