*पैरालीगल वालेंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न*

अनूपपुर / माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनूपपुर श्रीमती माया विश्वलाल जी के निर्देशानुसार एवं श्री रावेन्द्र कुमार सोनी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के मार्गदर्शन में समाज के गरीब व कमजोर वर्ग के लोग, महिला, बच्चे, वृद्वजन एवं असहाय लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता एवं सलाह प्रदान करने के उद्देश्य से, दिनांक 09 जून, 2026 को सम्पूर्ण अनूपपुर जिले में कार्य करने हेतु नियुक्त किए गए 51 पैरालीगल वालेंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंदानिकी होटल, अनूपपुर में किया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदया श्रीमती माया विश्वलाल जी के द्वारा मांॅ सरस्वती जी के चित्र में माल्यार्पण  एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा पैरालीगल वालेंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों विशेषकर वंचित और शोषित, अशिक्षित वर्गो को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें मुक्त कानूनी सहायता प्राप्त करने में मद्द करना हैं। पैरालीगल वालेंटियर्स इन वर्गो और कानूनी सहायता प्राप्त कराने के बीच सेतु का काम करेंगे। 

 

इस अवसर में श्री नरेन्द्र पटेल प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री श्रीकृष्ण कुमार डागलिया तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती चैनवती ताराम मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, श्री रावेन्द्र कुमार सोनी सचिव/व्यवहार न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री बाॅबी सोनकर न्यायिक मजिस्टेट, सुश्री सुधा पाण्डेय न्यायिक मजिस्टेªट, सुश्री सृष्टि साहू न्यायिक मजिस्टेªट, श्री बृजेश पटैल जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री संतोष सिंह परिहार अध्यक्ष जिला अधिवक्ता बार संघ अनूपपुर, चीफ श्री संतदास नापित, डिप्टी चीफ श्री शाबिर अली व श्री रामकृष्ण सोनी, असिस्टेंट श्री विकास शुक्ला, श्रीमती शोभा पटेल एवं श्री आयुष सोनी, श्रीमती मंजुषा शर्मा जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी, श्री अमित सिंह परिहार अधिवक्ता, श्री केजिया थामस अंतर्राष्ट्रीय न्याय प्रणाली समूल, श्रीमती सोनू सिंह राजपूत लोक सेवा प्रबंधक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्य कर्मचारीगण एवं समस्त पैरालीगल वालेंटियर्स उपस्थित रहें।

उक्त कार्यक्रम में श्री नरेन्द्र पटेल द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने एन.डी.पी.एस. एक्ट, नशा मुक्ति एवं यातायात अधिनियम के बारे में जानकारी दी। श्री रावेन्द्र कुमार सोनी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पैरालीगल वालेंटियर्स के उद्देश्य, कर्तव्य एवं दायित्व, मध्यस्थता योजना, लोक उपयोगी/स्थाई एवं निरंतर लोक अदालत, विशेष लोक अदालत तथा पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में जानकारी दी। श्री आयुष सोनी असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसेल द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता योजना के संबंध में जानकारी दी। श्रीमती मंजुषा शर्मा जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाआंे, बाल संरक्षण योजना एवं चाईल्ड हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी दी। श्री संतदास नापित चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसेल ने एफ.आई.आर., पुलिस रिपोर्ट, चालान, रिमाण्ड, गिरफ्तारी, जमानत एवं अभियुक्त के अधिकारों के संबंध में जानकारी दी। सुश्री सुधा पाण्डेय न्यायिक मजिस्टेªट ने किशोर न्याय(बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के संबंध में तथा सुश्री सृष्टि साहू न्यायिक मजिस्टेªट ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, भरण पोषण, वरिष्ठ नागरिकों के लिये भरण पोषण अधिनियम की जानकारी दी। श्री अमित सिंह परिहार अधिवक्ता द्वारा पारिवारिक विधिया (हिन्दु विधि, मुस्लिम विधि, हिन्दु विवाह अधिनियम, दत्तक गृहण, कस्टडी एवं गार्जियनशिप के विषय में, श्री केजिया थामस अंतर्राष्ट्रीय न्याय प्रणाली समूह भोपाल द्वारा बंधुआ मजदूरी एवं संबंधित विधियां तथा श्रीमती सोनू सिंह राजपूत लोक सेवा प्रबंधक द्वारा लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम अंतिम चरण में परिचर्चा एवं प्रश्नकाल रखा गया। कार्यक्रम का सफल व प्रभावी संचालन श्री शाबिर अली डिप्टी चीफ़ डिफेंस काउंसिल ने की अंत में श्री बृजेश पटेल जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा आभार प्रकट कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया।