पोड़की जलाशय में डूबने से इंदिरा गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के छात्र की मौत, परिसर में शोक


अमरकंटक/अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) अमरकंटक के एक छात्र की पोड़की जलाशय में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में शोक का माहौल है और छात्र-छात्राओं में भी दुख व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र आर्यन कुमार मूल रूप से गया (बिहार) का निवासी था और विश्वविद्यालय में टूरिज्म विभाग के द्वितीय वर्ष का छात्र था। बताया जा रहा है कि आर्यन विश्वविद्यालय में हॉस्टल आवंटन (Hostel Allotment) प्रक्रिया के संबंध में अमरकंटक आया हुआ था।
जानकारी के मुताबिक, आर्यन अपने कुछ दोस्तों के साथ पोड़की जलाशय घूमने और नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा काफी मशक्कत के बाद छात्र के शव को जलाशय से बाहर निकाला गया।

घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है। देर शाम तक छात्र के शव की खोज की जा रही थी, 

आर्यन की असमय मृत्यु से विश्वविद्यालय परिवार स्तब्ध है। सहपाठियों और शिक्षकों ने उसे मिलनसार एवं प्रतिभावान छात्र बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। छात्र की मौत की खबर से उसके गृह जिले गया (बिहार) में भी शोक की लहर है।
मुख्य बिंदु:
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय का छात्र था आर्यन।
गया (बिहार) का निवासी था मृतक छात्र।
टूरिज्म विभाग के द्वितीय वर्ष में कर रहा था अध्ययन।
हॉस्टल आवंटन प्रक्रिया के लिए आया था विश्वविद्यालय।
दोस्तों के साथ पोड़की जलाशय में नहाने गया था।
नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से हुई मौत।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।