मुख्यमंत्री श्री चैहान के साथ इंटरनेशनल शूटिंग स्पोट्र्स फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने पौध-रोपण किया
लीवर ट्रांसप्लांट कराने वाले बालक देवराज ने अपने जन्म-दिवस पर लगाया पौधा
उमरिया 22 मार्च -    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चैहान ने इंटरनेशनल शूटिंग स्पोट्र्स फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आम, आँवला, गुलमोहर, गूलर, जामुन और कदंब के पौधे रोपे। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा तथा खेल एवं युवक कल्याण मंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया भी साथ थी।
 मुख्यमंत्री श्री चैहान के साथ इंटरनेशनल शूटिंग स्पोट्र्स फेडरेशन अध्यक्ष श्री लुचिआनो रॉसी,  नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष  रणिंदर सिंह, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव  के. सुल्तान सिंह और चीफ कोच मनझेर सिंह ने भी पौध-रोपण किया। 
टेलीविजन चेनल स्वराज एक्सप्रेस के अजय त्रिपाठी ने पत्नी श्रीमती सुमन त्रिपाठी, पुत्र  रजत त्रिपाठी के साथ अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौधे लगाए। 
मुख्यमंत्री श्री चैहान के साथ शाजापुर जिले के ग्राम ढावलाधीर के बालक देवराज ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उनके पिता  चुन्नीलाल मेवाड़ा और माता  सुनीता मेवाड़ा साथ थी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चैहान की पहल पर बालक देवराज का लीवर ट्रांसप्लांट किया गया था। बालक देवराज द्वारा अपने जन्म-दिवस पर  पौधा लगाने पर मुख्यमंत्री श्री चैहान ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बालक देवराज के स्वस्थ, प्रसन्न और यशस्वी जीवन की कामना की।